Bhasma Aarti: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। यहां होने वाली महाकाल की भस्म आरती दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भस्म आरती एक ऐसी दिव्य और अदभुत आरती है जो सिर्फ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में ही होती है,इसमे भगवान महाकाल को विभूति (भस्म) से श्रंगार किया जाता है। ये आरती शिव भक्तों के लिए एक अलौकिक अनुभव होता है जो उन्हें महादेव के और करीब लाता है।
भस्म आरती का समय और विधि (Bhasma Aarti time & process):
भस्म आरती प्रतिदिन सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त मे होती है। इसके लिए भक्तों को एक दिन पहले मंदिर प्रशासन से ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करवानी पड़ती है। पुरुष भक्तों के लिए धोती और अंगवस्त्र पहनना अनिवार्य होता है,जबकी महिलाएं भस्म आरती का दर्शन अलग जगह से करती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि भस्म आरती के वक्त भगवान महाकाल निराकार स्वरूप में होते हैं। इसलिए आरती में महिलाओं को घूंघट करना पड़ता है।
आरती के दौरान, पहले महाकाल को स्नान कराया जाता है, फिर उनका श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद भस्म से उनका लेपन किया जाता है और सूती कपड़े में भस्म को बांध लिया जाता है। फिर उसे शिवलिंग पर बिखेरते हुए आरती की जाती है। इस दौरान मंदिर शंख, डमरू और मंत्र उच्चारण से गूंज उठता है जो एक अद्भुत दिव्य अनुभव देता है।
भस्म आरती की बुकिंग कैसे करें (Bhasma Aarti booking process):
अगर आप महाकालेश्वर की भस्म आरती का दिव्य आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए पहले से बुकिंग करनी होती है। आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या ऑफ़लाइन मंदिर प्रशासन द्वार अपनी जगह बुकिंग करवा सकते हैं
भस्म आरती का महत्व (Importance of Bhasma Aarti):
भस्म आरती का अपना एक अलग ही महत्व है। हिंदू धर्म में भस्म को पवित्र माना जाता है और ये विनाश का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि हर वस्तु एक दिन मिट्टी में मिल जानी है, इसलिए मनुष्य को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। महादेव स्वयं भी भस्म का लेपन करते हैं, जो यही संदेश देता है कि सब कुछ अनित्य है।
भस्म आरती का अनुभव (Bhasma Aarti Experience):
जब भक्त भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करते हैं, तो उनका मन एक अनोखी शांति और भक्ति रस से भर जाता है। ये सिर्फ एक आरती नहीं बल्कि एक ऐसी अनुभूति है जो भक्तों को महादेव की अनंत शक्ति और उनके दिव्य स्वरूप का दर्शन कराती है।
भस्म आरती महाकाल की एक अनोखी पूजा है जो शिव भक्तों के लिए एक अनुभव से कम नहीं। ये आरती सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि जीवन के सत्य का भी ज्ञान देती है। अगर आप भी बाबा महाकाल के भक्त हैं, तो एक बार भस्म आरती का दर्शन जरूर करें और महादेव की कृपा ओर आशीर्वाद प्राप्त करें।
हर हर महादेव !